Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इजरायल ने मार गिराया हमास की मिलिट्री विंग का चीफ


इजरायल ने हवाई हमले में Hamas की मिलिट्री विंग के चीफ इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मौत की नींद सुला दिया है। इजरायली सेना ने बीते शनिवार को दावा किया कि अल-दीन अल-हद्दाद, उन आखिरी बचे टॉप कमांडरों में से एक था, जिन्होंने इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए भीषण हमले की प्लानिंग की थी। उधर, हमास ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि कर दी है।

इजरायली आर्मी के अनुसार, बीते शुक्रवार को गाजा में हुई एयरस्ट्राइक में अल-हद्दाद मारा गया। वह हमास का सीनियर मिलिट्री स्ट्रैटेजिस्ट था, जिसने इजरायल पर अक्टूबर 2023 के अटैक की योजना बनाने और उसको अंजाम देने में अहम रोल निभाया था। उस अटैक में साउथ इजरायल में लगभग 1,200 लोगों को बेरहमी से मार दिया गया था, जबकि 250 से अधिक इजरायलियों को किडनैप कर लिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हद्दाद ने मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद हमास की मिलिट्री विंग की जिम्मेदारी संभाली थी। इजरायल ने आरोप लगाया है कि जंग के दौरान अल-हद्दाद ने खुद को अटैक से बचाने के लिए कई बार इजरायली बंधकों का ढाल की तरह प्रयोग किया।

अल-हद्दाद के परिजनों ने पुष्टि की कि गाजा में हुए इस अटैक में अल-हद्दाद के साथ 6 अन्य लोगों की भी मौत हो गई, इसमें उसकी पत्नी और बेटी भी शामिल हैं। अल-हद्दाद के 2 बेटों की मौत पहले ही इजरायल से जंग के दौरान हो चुकी थी। बीते शनिवार को गाजा में अल-हद्दाद को कब्र में दफनाया गया। जब अल-हद्दाद का जनाजा निकाला गया, तब उस दौरान उसका शव हमास और फिलिस्तीन के झंडों में लपेटा हुआ था।

गौरतलब है कि इजरायल-हमास में सीजफायर बेहद नाजुक हालात में बना हुआ है। दोनों तरफ से लगातार एक-दूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लगाए जाते हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के बाद से गाजा में 850 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |