Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद नई तारीख का ऐलान



देश भर में एनटीए की ओर से नीट-यूजी परीक्षा का 3 मई को आयोजन कराया गया था। हालांकि कुछ ही दिन बाद पेपर लीक का मामला सामने आया, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं अब 21 जून को नीट-यूजी परीक्षा का दोबारा आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां दोबारा से शुरू कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों और पेपर लीक के बाद चल रही जांच की जानकारी दी। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान ने नीट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक को लेकर कहा कि सिस्टम में चूक हुई है और उन्होंंने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इसके साथ ही अब दोबारा एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री ने 6 बड़े ऐलान किए। सरकार की ओर से किए गए बड़े ऐलान इस प्रकार हैं- 
  1. सभी अभ्यर्थियों को 14 जून तक मिल जाएंगे एडमिट कार्ड
  2. अभ्यर्थियों को एक हफ्ते का अवसर देंगे ताकि वो अपनी पंसद का शहर चुन सकें
  3. अभ्यर्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करेंगे
  4. छात्रों को 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिए जाएंगे
  5. परीक्षार्थियों पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देंगे
  6. अगले साल NEET की परीक्षा कंप्यूटर से होगी
बता दें कि शुक्रवार सुबह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में री-एग्जाम का ऐलान किया है। एक्स पर एक पोस्ट में एनटीए ने लिखा, "भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026, रविवार को NEET (UG) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।" इसके अलावा एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल neet-ug@nta.ac.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |