Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इस साल मानसून में होगी सामान्य से कम बारिश


भारत में Southwest Monsoon के दौरान इस साल होने वाली बारिश के सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। IMD के मुताबिक, दीर्घकालिक औसत बारिश के 90 फीसदी रहने का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत में तो इस Monsoon के मौसम में सामान्य बारिश हो सकती है, जबकि भारत के बाकी सभी भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जान लें कि मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अपने दूसरे पूर्वानुमान के बारे में कही हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को जारी किए अपने पूर्वानुमान में IMD ने कहा था कि इस साल भारत में दीर्घकालिक औसत बारिश का 92 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है। जो अब के ताजा अनुमान से 2 फीसदी कम है। बता दें कि दीर्घकालिक औसत बारिश को IMD तीन भागों में बांटता है। वह 96-104 फीसदी को सामान्य मानसून मानता है। जबकि 90-95 प्रतिशत को सामान्य से कम कहता है। वहीं, 90 प्रतिशत से कम को अपर्याप्त या सूखा जैसी स्थिति मानता है।

इस बीच, मई के आखिर में मौसम के प्रकोप से यूपी में तबाही का मंजर देखने को मिला है। यूपी के सभी जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बीते गुरुवार को यूपी के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के चलते भारी तबाही हुई है। हमीरपुर में निर्माणधीन ब्रिज कोलैप्स हो गया है।

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान ने कहर मचा दिया। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान ने करीब 20 जिलों में हड़कंप मचा दिया। कई जगह से हादसे की खबरें सामने आ रही है, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई मवेशियों की भी मौत हुई है।

आसमानी आफत से हुई तबाही को लेकर सीएम योगी ने जानकारी ली है। कुदरत के कहर से हुई मौत को लेकर शोक संवेदना प्रकट की और नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने सभी सीनियर अफसरों को ग्राउंड पर ही रहने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा है। आज सुबह से पूर्वांचल के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मऊ, कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |