Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पूर्व सीएम स्टालिन का दावा! तमिलनाडु की विजय सरकार कभी भी गिर सकती है


डीएमके चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया है कि विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने डीएमके कार्यकर्ताओं से जल्द चुनाव के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया है। स्टालिन ने कहा, "हार अस्थायी है। मौजूदा सरकार कभी भी गिर सकती है। ऐसी संभावना है कि विधानसभा चुनाव 2029 के लोकसभा चुनावों के साथ ही फिर से हो सकते हैं। हम वापसी करेंगे और फिर से जीतेंगे।" उन्होंने कहा कि डीएमके पहले भी हार की झटकों से उबरते हुए वापसी की है।

स्टालिन ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु में सूरज (DMK का चुनाव चिह्न) कभी अस्त नहीं होगा। हार की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी लेते हुए स्टालिन ने कहा कि वह इस असफलता के लिए जवाबदेही और ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हैं। स्टालिन अपनी खुद की सीट कोलाथुर सीट भी हार गए थे।

स्टालिन ने चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण करने और जनता से सीधे फ़ीडबैक लेने के लिए 36 सदस्यों की एक समिति भी गठित की है। इस कदम को ज़मीनी स्तर पर विश्वास बहाल करने और यह पहचानने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है कि पार्टी ने अपना समर्थन कहां खोया है। TVK के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने से दोनों कट्टर द्रविड़ प्रतिद्वंद्वी पार्टियां विपक्ष में चली गई हैं, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में उनका 59 साल पुराना दबदबा खत्म हो गया है।

बता दें कि 107 सीटों और सहयोगी कांग्रेस की पांच सीटों के साथ TVK को अभी चार DMK सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें से प्रत्येक के पास 2 सीटें हैं और इस तरह उसे बहुमत हासिल है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को 25 बागी AIADMK विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने पिछले हफ़्ते विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में वोट दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |