Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सीएलपी नेता मोना ने पंचायतों में आरक्षण को सशक्तीकरण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के कदम को बताया वरदान! लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में राजीव गाँधी का योगदान अविस्मरणीय- प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। शहीद प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर यहां विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वर्चुअल संबोधन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की सम्प्रभुता की हिफाजत में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए राजीव गांधी का बलिदान देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होने कहा कि देश को युवा मताधिकार, पंचायतीराज सशक्तीकरण व संचार क्रांति के साथ राजीव गांधी ने मजबूत ढ़ांचा प्रदान किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सूचना के अधिकार कानून लागू कर राजीव गांधी ने देश में पारदर्शिता की भी संकल्पना को साकार बनाया। वर्चुअल संबोधन में विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि निकायों, पंचायतों तथा निगमों में महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण का कानून पारित कराकर राजीव गांधी ने सशक्तीकरण को सही मायने में मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संयोजन प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन पप्पू तिवारी ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा हुआ। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी महेश, संतोष पाण्डेय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सिंटू मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, प्रमोद तिवारी, अनन्त प्रसाद तिवारी, अतुल मिश्र चंदन, पवन पाण्डेय, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |