Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजा में इजरायल का बड़ा एक्शन! हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को किया ढेर


इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस कार्रवाई को हमास की सेना के लिए बड़ा झटका बताया है. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) और शिन बेट ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि महीनों से ओदेह पर कड़ी निगरानी रखी गई फिर मौका पाकर निशाना साधा गया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ओदेह हमास के इंटेलिजेंस डिविजन का हेड रहा चुका है और वह 7 अक्टूबर 2023 के क्रॉस-बॉर्डर अटैक में शामिल था. अहम बात यह भी है कि ओदेह को करीब एक हफ्ते पहले ही अल-कसम ब्रिगेड्स का नया प्रमुख बनाया गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, ओदेह ने हाल ही में हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाली थी. इससे पहले इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद के मारे जाने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें मिली थी. गाजा से जुड़े हमास-समर्थित सूत्रों का दावा है कि इस हमले में ओदेह के साथ उनकी पत्नी और बेटे भी मारे गए. इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ओदेह को 7 अक्टूबर के हमलों की योजना और समन्वय में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था. सेना के अनुसार, वह हालिया संघर्ष में इजरायली बलों पर हमलों के अभियानों का भी नेतृत्व कर रहे थे.

आईडीएफ और शिन बेट ने संयुक्त बयान में बताया कि गाजा सिटी में कई इमारतों को निशाना बनाया गया, जिन्हें ओदेह और उनके सहयोगियों के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.

एजेंसियों ने ओदेह को हमास के उन बचे हुए शीर्ष सैन्य कमांडरों में से एक बताया, जिन पर 7 अक्टूबर के हमलों की योजना बनाने और उसके संचालन से जुड़े होने का आरोप था. उनका कहना है कि उनकी मौत हमास के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे संगठन की सैन्य क्षमताओं को फिर से संगठित और मजबूत करने की कोशिशों को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |