Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन! कहा-बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है


पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं पर हुए कथित हमलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर प्लान के तहत हमला किया गया था. ममता बनर्जी ने रविवार (31 मई 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि BJP समर्थकों ने कल लोकसभा के फ्लोर लीडर अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें लिंच करने की कोशिश की. इस घटना से जुड़े डरावने वीडियो सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज कल्याण बनर्जी भी BJP के योजनाबद्ध हमले का शिकार हुए. BJP लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार (30 मई 2026) को TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था. इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी हुई और कथित तौर पर धक्का-मुक्की तथा हमला किए जाने के आरोप लगे. घटना के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था. इसके बाद रविवार (31 मई 2026) को हुगली जिले के चंदिताला क्षेत्र में TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ भी हंगामे की खबर सामने आई. बताया गया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे कल्याण बनर्जी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन किया. घटना के दौरान उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी हुई.

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ताजा घटनाओं के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. TMC जहां BJP पर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है, वहीं BJP की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया का इंतजार है. ममता बनर्जी के बयान ने राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है. दोनों घटनाओं को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |