अमेठी: बाईपास स्थित मां कालिका ढाबे पर बासी खाने का आरोप, ग्राहकों ने जताई नाराजगी! खराब भोजन और बदसलूकी को लेकर ढाबा संचालक पर उठे सवाल
May 25, 2026
अमेठी। अमेठी बाईपास स्थित मां कालिका ढाबा पर भोजन करने पहुंचे कुछ लोगों ने खाने की गुणवत्ता और ढाबे की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद भी बासी और खराब भोजन परोसा गया।बताया जा रहा है कि भोजन के लिए पहुंचे लोगों को करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जो खाना परोसा गया, वह गुणवत्ताहीन और बासी प्रतीत हो रहा था। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि ढाबे का एक कर्मचारी उनसे बदतमीजी से बात कर रहा था, जिससे विवाद जैसी स्थिति बन गई।लोगों का कहना है कि जब उन्होंने किचन की स्थिति देखी तो वहां साफ-सफाई को लेकर भी लापरवाही नजर आई। आरोप है कि बर्तनों में रखा भोजन खराब अवस्था में था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।


सभी लोग शराब के नशें में थे, और बैठने को लेकर विवाद हुआ था। रही बात बासी खाना की तो प्लेट चाट चाट कर खाएं हैं। सभी हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हैं, जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक कर दिया जायेगा।
ReplyDelete