Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं, 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए-सीएम योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में सेल्फी व रील बनाने के चक्कर में कई हादसे देखने को मिले हैं। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए पाती लिखी है। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स संचार व सूचना का मजबूत माध्यम हैं लेकिन सोशल मीडिया ने सभी की चिंता भी बढ़ाई है। सीएम योगी ने बच्चों को संदेश दिया है कि लाइक, व्यूज, फॉलोअर्स के चक्कर में स्टंट, रेलवे ट्रैक, ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर रील बनाना खतरनाक है।

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा- मेरे प्यारे बच्चों, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने विश्व को डिजिटल डेमोक्रेसी में परिवर्तित किया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स आज सृजनात्मकता, संचार एवं सूचना के सशक्त माध्यम है। परंतु इसी क्रम में एक चिंताजनक प्रवृत्ति भी सामने आई है। यह है जीवन को जोखिम में डालकर रील बनाने एवं सेल्फी लेने की बढ़ती होड़ा। आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर बीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की टंकियों पर खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने जैसे जोखिम उठा रहे हैं। यह न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं इसकी साक्षी है।

सीएम योगी ने कहा- "अक्सर हम आंतरिक नकारात्मकता, अकेलेपन भा दिखावे की मानसिकता के कारण डिजिटल दुनिया में कुछ अलग करने का प्रभास करते हैं। ऑनलाइन गेमिंग और अत्यधिक स्क्रीन टाइम ने भी इस प्रवृत्ति को बढ़ामा है, जिसका प्रभाव सामाजिक व्यवहार और व्यक्तित्व विकास पर पड़ता है। ऐसे किशोर एवं युवा साथियों से मैं कहना चाहूंगा कि आप पर परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश का दायित्व है। आप उनके प्रति अपना योगदान देकर वास्तविक नामक बन सकते हैं। इंटरनेट पर ट्रेड देखकर स्वयं को वायरल करने का प्रयास घातक हो सकता है। रील बनाएं, जिसका विषय सांस्कृतिक, अपनी धरोहर से संबंधित और समाज में सकारात्मकता पैदा करने वाले हो। लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |