Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अयोध्या में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर बैठक सम्पन्न


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आगामी 16 एवं 17 मई को अयोध्या स्थित राम सेवकपुरम, राम घाट में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक दक्षता एवं वैचारिक मजबूती का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्रम सफल, अनुशासित एवं भव्य रूप में सम्पन्न हो सके। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओपी श्रीवास्तव कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यशैली, विचारधारा एवं कार्यपद्धति को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, भाजपा वरिष्ठ नेता मान सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, दीपक शुक्ला, सीता नेगी, पूर्व महामंत्री राम अवतार कनौजिया, मंत्री पंकज सक्सेना, शैलेन्द्र डब्बू, कार्यालय सहमंत्री मयंक बाजपाई, लखविंदर पाल, टी आर जोशी, उत्तम मिश्रा, सहित महानगर के अनेक पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |