Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

खाने के साथ अचार-चटनी नहीं, सर्व करें दही वाली मसाला मिर्ची, आसान है रेसिपी



भारत में कई लोग खाने के साथ कुछ न कुछ जरूर सर्व करते हैं, फिर चाहे अचार हो, चटनी हो या फिर रायता हो। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप खाने के साथ दही वाली मसाला मिर्ची भी परोस सकते हैं। राजस्थान में दही वाली मसाला मिर्ची को खूब चाव के साथ खाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही वाली मसाला मिर्ची बनाने के लिए आपको 8-10 हरी मिर्ची, 8-10 लहसुन की कलियां, 3-4 चम्मच दही, एक चम्मच तेल, चुटकी भर हींग, 1/4 चम्मच राई, 1/4 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच सौंफ, स्वाद अनुसार नमक और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप-
सबसे पहले हरी मिर्ची को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब मोटे-मोटे पीस में सभी हरी मिर्ची काट लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको लहसुन की कलियों को भी छील लेना है। कढ़ाई में तेल एड कर इसे गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- गर्म तेल में हींग, राई, जीरा और सौंफ का तड़का लगा लीजिए। इसी कढ़ाई में हरी मिर्ची और लहसुन को भी एड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद नमक और हल्दी पाउडर को मिक्स कर लीजिए और लगभग 2 मिनट तक इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाइए।

पांचवां स्टेप- आखिर में दही को भी मिला लीजिए। दही को 2 मिनट तक लगातार चलाते रहिए वरना दही फट सकता है।

छठा स्टेप- लगभग 2 मिनट के बाद आप गैस बंद कर सकते हैं और आपकी राजस्थान की पॉपुलर दही वाली मसाला मिर्ची बनकर तैयार है।

महज 15 मिनट के अंदर दही वाली मसाला मिर्ची सर्व करने के लिए तैयार है। सभी लोग बड़े ही चाव के साथ दही वाली मसाला मिर्ची खाएंगे। आप खाने की किसी भी चीज के साथ दही वाली मसाला मिर्ची को परोस सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही दही वाली मसाला मिर्ची का सेवन करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |