गौरीगंजः विधान राकेश प्रताप सिंह ने मार्ग के चौड़ीकरण का किया शिलान्यास ! कहा-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम कर रहा स्थापित
May 29, 2026
गौरीगंज/अमेठी। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने आज गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के माधवपुर हरदोईया मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत एवं सुदृढ़ सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर संपर्क मार्गों से गांवों और कस्बों को जोड़ने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “अन्य जिला मार्गों के उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना” (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत जनपद अमेठी में माघोपुर-हरदोईया मार्ग के किमी 0-8.400 से 15.800 तक चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। लगभग (सात किलोमीटर, चार सौ मीटर) 7.400 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 2050.97 लाख(बीस करोड़ पचास लाख सत्तानबे हजार) रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस सड़क के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से ब्लॉक मुख्यालय शाहगढ़ सीएचसी से हरदोईया अस्पताल आने वाले लोगो एवं गुलाल का पुरवा, सीवन का गाँव, कसरावां, डारीडीह, दयाराम पाण्डेय का पुरवा जैसे गावों के निवासियों को सुगमता होगी। विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ हजारों क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम में डीके श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य टण्डवा सोनू यादव, मथुरा कश्यप, धर्मेश धोबी, लल्लू सिंह, गिरिजा तिवारी, रमेश दुबे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

