Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः रमन्ना ग्राउंड में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती पर मंथन


आगरा। महानगर आगरा के रमन्ना ग्राउंड में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

इस दौरान संगठन की मजबूती, प्रभावी बूथ संचालन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता विधायक क्त. ळ. ै. धर्मेश ने की।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखने को मिला, जिसे संगठन की मजबूती का आधार बताया गया।.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |