यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। अस्पताल में मौके पर प्रतीक यादव के साले और अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट मौजूद थे।प्रतीक यादव महज 38 साल के थे और अपनी फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। उनकी मौत से सपा परिवार में शोक की लहर है।
प्रतीक यादव तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे। प्रतीक यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे लेकिन अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई। इसके पीछे का कारण जल्द ही पता लग जाएगा। फिलहाल तो ये जानकारी मिली है कि वह मृत अवस्था में ही हॉस्पिटल लाए गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव लंग्स की समस्या से परेशान थे। लंबे समय से उनके लंग्स में क्लॉट था और मेदांता में इलाज चल रहा था। सुबह जब हालात बिगड़े तो वह रिएक्ट नहीं कर रहे थे। इसके बाद तुरंत परिजन, उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
