Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः चारों तरफ दुखी हनुमान प्रभु जी की धूम,जगह-जगह हुए भंडारे! रामायण, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, के पाठों से गूंजे मन्दिर


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब,मलिहाबाद, काकोरी, निगोहां अन्य ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र में जेष्ठ के चैथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर सुबह से शाम तक जगह-जगह भंडारे होते नजर आयें। बता दे कि इटौंजा, बीकेटी, महिगवां,सैरपुर, माल, मलिहाबाद, दुबग्गा,जानकीपुरम, अलीगंज, गुडम्बा, निगोहां समेत अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह हनुमान जी के भंडारे होते रहे,जहां हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भंडारा प्रारंभ किया गया। वहीं कहीं रामायण, तो कहीं सुंदरकांड, तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। वहीं लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड स्थित आर.जी.एस आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं तिमिरदार अन्य सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद पाया। इटौंजा मार्केट में धूमधाम से भंडारा किया गया, जहां हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद पाया। वही अकड़रिया कलां गांव स्थित निलांश वाटर पार्क रोड स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।यह आयोजन सुरेश यादव, बबलू यादव ने कराया,बाबा सतीश संतोष पुरी, नंदकिशोर, संदीप यादव,पीयूष द्विवेदी समेत अन्य लोगों ने मिलकर भंडारे में सहयोग किया, जहां हजारों लोगों ने दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक भंडारे का प्रसाद पाया। वहीं बल्ले लोधी व उदन लोधी ने भंडारे का आयोजन किया, जहां पर छोले चावल पूडी सब्जी व शरबत का वितरण किया गया। वही गांव के निवासी किशनू लोधी,राधे लोधी ने बूंदी का प्रसाद वितरण किया। वही लगातार क्षेत्र में हनुमान जी के पावन माह में भंडारे की धूम है, अभी आगे चार बड़े मंगल और पड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |