Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बड़ी बैठक, अनिल चैहान बने प्रदेश अध्यक्षय स्वामी प्रबोधानंद ने हिंदू एकता पर दिया जोर


रुद्रपुर। स्थित सिटी क्लब में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल चैहान को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू एकता एवं समाज हित के संकल्प के साथ हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाने तथा हिंदू समाज की एकजुटता को सशक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जनसंख्या संतुलन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के दो से अधिक बच्चे होने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों में हिंदू समाज की शक्ति, संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रह सकें।

स्वामी प्रबोधानन्द जी के इस बयान के बाद सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया। पूरा पंडाल “हिंदू एकता जिंदाबाद” और “क्षत्रिय समाज एकता” के नारों से गूंज उठा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज को संगठित करने का आह्वान भी किया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के सम्मान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को और अधिक मजबूत बनाकर समाज की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें ठाकुर जगदीश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, ठाकुर नवीन सिंह को प्रदेश महामंत्री, रघुराज सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रवीण धामा को युवा जिलाध्यक्ष, हर्षिल चैहान को महानगर अध्यक्ष, गौरव कुशवाहा को महामंत्री तथा अभय चैहान को युवा उपाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम में ठाकुर अश्विनी सिंह, जे.बी. सिंह, ज्ञान सिंह चैहान, नवीन सिंह, अव्निंदर कुमार सिंह, विनीत सोलंकी, गुलाब सिंह, कामेश्वर सिंह जेटली, निशांत शाही, योगेश चैहान, सुधीर शाही, अनिल रावत, राकेश चैहान, संवेग चैहान, सचिन चैहान, दिलीप सिंह, संजय चैहान, अजय चैहान, अक्षय गहलोत, हिमांशु चैहान, वरुण गहलोत, तरुण गहलोत, विपिन चैहान, योगेंद्र चैहान, शुभम चैहान, अजीत सिंह, गर्वित चैहान, शेरपाल सिंह और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में देवेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), सुखवीर सिंह भदौरिया (राष्ट्रीय महामंत्री) एवं यशपाल सिंह (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश) भी कार्यक्रम में शामिल रहे। पूरा कार्यक्रम सामाजिक एकता, उत्साह और संगठन की मजबूती के संदेश के साथ संपन्न हुआ।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |