बीसलपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के ग्राम बौनी में अपनी सांसद निधि से बनवाए गए बारात घर का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरों जैसी सुविधा उपलब्ध हो यह उनकी प्राथमिकताओं में है।
इसीलिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से बारात घरों एवं अंत्येष्टि स्थलों को बनबाने को प्राथमिकता दी है। जनता की सभी समस्याओं को निस्तारित कराने का प्रयास कर रहे हैं। जनसभा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई विद्युत, स्वास्थ्य एवं खेल मैदान को खाली कराने आदि को केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देकर अभिलंब समस्याएं हल कराने के लिए कहा। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का गुलेन्दा चैराहे पर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में विधायक विवेक वर्मा, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, आयुष मिश्रा, सौरभ गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शरद पाल सिंह, डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा, मंत्री संगम बाजपेई, ग्राम प्रधान जितेंद्र गोस्वामी, कामता प्रसाद वर्मा, राजू भैया शर्मा आदि मौजूद थे।
बीसलपुर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रामीणों से डीजल पेट्रोल की बचत करने व भोजन में तेलों का सेवन कम करने का आवाहन किया। उन्होंने जानकारी दी कि वह स्वयं आज इलेक्ट्रॉनिक वाहन से अपने संसदीय क्षेत्र मे आये है।

