Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः गाजियाबाद में बीसलपुर की बेटियों का दमखम, कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड-सिल्वर पर कब्जा! योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया क्षेत्र का मान


बीसलपुर। क्षेत्र की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए बीसलपुर का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में आयोजित अखिल भारतीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में मीनाक्षी पुत्री दिग्विजय सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं सुनैना पासवान ने हरियाणा की खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दोनों खिलाड़ी कोच अमित सिन्हा के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही।

कोच अमित सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता उनके समर्पण और नियमित अभ्यास का नतीजा है। क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |