प्रतापगढः भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु, ग्रहण किया प्रसाद
May 29, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। रानीगंज कैथौला के समीप जगन्नाथपुर में दस दिवसीय श्रीशिवमहापुराण कथा को लेकर शुक्रवार को हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। कथा के संयोजक गायत्री प्रसाद तिवारी, यादवेन्द्र तिवारी भोला, शिवेन्द्र तिवारी के संयोजन में कथाव्यास आनंदाश्रम जी महराज का अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं भण्डारे के आयोजन में श्रीहरि संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध देखा गया। इस मौके पर प्रधान शांती सिंह, ज्ञानपाल तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी काजू, पप्पू तिवारी, राजेशचंद्र तिवारी, अनिल महेश, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, विनोद सिंह आदि रहे।

.jpg)