Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में कैसी होगी पिच, बारिश डाल सकती है खलल


IPL 2026 का 50वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. आज का मैच इकाना की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां लखनऊ और कोलकाता के बीच मैच टाई हुआ था और नतीजा सुपर ओवर में निकला था. बता दें कि आज लखनऊ में बारिश की भी संभावना जताई गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में अपने घर पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली ये टीम 9 में से 7 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. अगर आज टीम हारी तो आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीती तो अंक तालिका में टॉप पर आ जाएगी, उनका नेट रन रेट सभी टीमों से बेहतर है.

लखनऊ में आज शाम को 6 बजे के करीब बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि ये सिर्फ 10 प्रतिशत है. यानी मैच रद्द होने का खतरा न के बराबर है, लेकिन बारिश मैच में खलल डाल सकती है और इससे पिच बल्लेबाजी के लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी. पूरे मैच में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे. 7 से 9 बजे के बीच तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दूसरी पारी में ये 1-2 डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा.

लखनऊ बनाम बेंगलुरु मैच में इकाना की पिच स्पिनर और तेज गेंदबाज, दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है. कुल मिलाकर आज बल्लेबाजों को मुश्किल होने वाली है. आज असीमित उछाल देखने को मिल सकता है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. नई गेंद से रन बनाना थोड़ा मुश्किल होगा, इसलिए शुरूआती बल्लेबाजों को चाहिए कि बेशक धीमी शुरुआत करे लेकिन पॉवरप्ले में विकेट बचाकर रखे. पहली पारी का औसत स्कोर लगभर 155-165 रहा है. वैसे तो लक्ष्य का पीछा करना यहां मुश्किल नजर आया है, लेकिन आज मौसम को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना चाहेंगे.

लखनऊ बनाम बेंगलुरु मैच आज (7 मई) शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. मोबाइल यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |