Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित


केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में आग लग गई. यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. जैसे ही आग लगने की खबर आई, सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया. यह घटना रविवार (17 मई 2026) को सुबह करीब 5:15 बजे मध्य प्रदेश के कोटा मंडल में लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई. आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी थी.

ट्रेन में आग लगने के समय कुल 68 यात्री सवार थे और राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है. आग लगने के बाद गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को तेजी से कोच से बाहर निकाला गया. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया.

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा कोच जलकर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया. आग पर काबू पाने के लिए रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची. आसपास के स्टेशनों से भी कर्मचारी बुलाए गए और स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी. इसका अगला स्टॉप सुबह 8:45 बजे कोटा जंक्शन पर था, लेकिन उससे पहले ही विक्रमगढ़ आलोट के पास यह हादसा हो गया. घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई. ट्रेन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से सुबह 05:20 बजे सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 12431 (त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस) के बी-1 कोच में आग लग गई है. यह घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई. इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम मंडल के DRM मौके की ओर रवाना हो गए हैं. साथ ही रतलाम से राहत और बचाव के लिए ART और ARME (आपातकालीन ट्रेनें) भी भेज दी गई हैं.

टावर वैगन भी रतलाम से घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है, ताकि ट्रैक और तकनीकी स्थिति को जल्द ठीक किया जा सके. इस घटना की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेल यातायात पर अस्थायी असर पड़ा है. रेलवे अधिकारी स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं और मामले की पूरी जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |