Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नवनियुक्त प्रांतीय अधिकारी फार्मासिस्टों के हितों की आवाज को प्रखरता से उठाएंगे - राजीव कनौजिया



लखनऊ। श्डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशश् के प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों की सूची जारी किए जाने का लखनऊ इकाई ने स्वागत किया है।

एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता एवं लखनऊ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार कनौजिया ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने अनुभवी और निष्ठावान साथियों को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रांतीय नेतृत्व के हाथों को मजबूत करेंगे और फार्मासिस्टों के हितों की आवाज को प्रखरता से उठाएंगे।

राजीव कुमार कनौजिया ने व्यक्तिगत रूप से सभी मनोनीत पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |