Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुरः जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई


रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० दीपा सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अवैध रूप से संचालित चिकित्सीय संस्थानों एवं बिना मानकध्पंजीकरण के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

अपरध्उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों एवं सामुदायिकध्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधीक्षकों की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित चिकित्सीय संस्थानों का निरीक्षण कर पंजीकरण, चिकित्सकीय मानकों, आवश्यक अभिलेखों तथा चिकित्सकों की उपलब्धता की जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए 32 अस्पतालों में जीएस हॉस्पिटल स्वार, एसआर हेल्थ केयर सेंटर स्वार, जीनियस हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर स्वार, सविना पुत्री अस्पतालध्क्लीनिक स्वार, सुमन रजवी क्लीनिक बिजारखाता, खुशी जच्चा-बच्चा अस्पताल स्वार, शकील अहमद क्लीनिक चमरपुरा, शिफा डेंटल क्लीनिक भोट, भारत डिजिटल एक्सरे सेंटर भोट, ट्रस्ट हॉस्पिटल रामपुर, गुडलाईफ चाइल्ड केयर रामपुर, पाल क्लीनिक पटवाई, लोधी एक्सरे एण्ड एडवांस फिजियोथेरेपी क्लीनिक पटवाई, पूजा क्लीनिक पटवाई, एसआर चाइल्ड क्लीनिक पटवाई, किरण नर्सिंग होम एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र शाहबाद, सलोनी नर्सिंग होम एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र शाहबाद, रोजी हॉस्पिटल रामपुर, न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल शाहबाद, रिया हेल्थ केयर सेंटर चैंदपुर बिलासपुर, रायल हॉस्पिटल टांडा, पीस देवना हॉस्पिटल टांडा, बीएस वेदांता हॉस्पिटल टांडा बादली, एनसीआर हॉस्पिटल बिलासपुर, मैक्स चाइल्ड केयर सेंटर मिलक, ग्लोबल हॉस्पिटल मिलक, स्टार हॉस्पिटल मिलक, मांगेराम क्लीनिक, बच्चों का अस्पताल लालपुर, कृष्णा हॉस्पिटल बदुपुरा, एस रे क्लीनिक लालपुर तथा नेशनल हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर बिलासपुर सहित अन्य अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के विरुद्ध नियमानुसार सीलिंग, नोटिस एवं एफआईआर की कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |