Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पूजा बत्रा से सुष्मिता सेन तक, इन एक्ट्रेसेस के लिए मुसीबत बनी लंबी हाइट


आज के दौर में मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अच्छी हाइट और पर्सनैलिटी होना बेहद ही जरूरी है. बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेसेस लंबी हाइट की ही हैं. वहीं कई एक्ट्रेसेस के लिए लंबी हाइट परेशानी बन गई थी. हीरो से ज्यादा लंबा कद होने की वजह से कई अभिनेत्रियों को फिल्मों में कम मौके मिले, क्योंकि मेकर्स ऐसी जोड़ियों को स्क्रीन पर दिखाने से कतराते थे.

पूजा बत्रा
पूजा बत्रा जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. उन्होंने 'विरासत' (1997) से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'हसीना मान जाएगी', 'नायक' जैसी फिल्मों में नजर आई. वहीं बता दें, पूजा बत्रा ने एक बार बताया था कि उनके साथ कोई हीरो काम करने को तैयार नहीं होता था. लंबे कद की वजह से ही उन्हें गिनी चुनी फिल्में मिल पाई.

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है. मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता ने फिल्म 'दस्तक' (1996) से बॉलीवुड में शुरुआत की और 'बीवी नंबर 1' व 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी लंबी हाइट की वजह से काफी स्ट्रगल किया है. एक्ट्रेस ने एक बार खुद खुलासा किया था कि फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के टाइम सलमान खान से ज्यादा हाइट होने के कारण शूटिंग में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

डेविड धवन के निर्देशन में बनी बीवी नंबर 1 दरअसल पहले गोविंदा को कास्ट किया जा रहा था. लेकिन, सुष्मिता सेन की ज्यादा लंबाई के कारण एक्टर ने फिल्म को मना कर दिया. हाइट के कारण ही सुष्मिता गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आईं.

तब्बू
पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू ने भी अपनी हाइट की वजह से कई फिल्में रिजेक्ट कीं. आमिर खान की फिल्म मन के लिए तब्बू को कास्ट किया गया था, लेकिन लंबी हाइट की वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई. बाद में फिल्म में मनीषा कोइरला को कास्ट किया गया था.

वहीं एक बार एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी हाइट का जिक्र किया था. उन्होंने बातचीत में कहा था कि मैंने ऐसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनकी हाइट छोटी थी और मुझे नहीं लगता था कि ये मायने रखता है. अगर आप केमिस्ट्री की बात करें तो ये सब एक्टिंग पर डिपेंड करता है. मुझे यहां ऐसा नहीं लगता. हाइट मायने नहीं रखती.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |