Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम


हरिद्वार।  ,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर रविवार को हरिद्वार में मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159,वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में  विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर श्री मति किरण जैसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवाओं की भूमिका तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जिससे सकारात्मक परिवर्तन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विचार समाज में जनजागरण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।

मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों के प्रयासों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है, जिससे लोगों में राष्ट्रहित में योगदान देने की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा समाज के सकारात्मक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के उन अनदेखे नायकों को सामने लाते हैं, जो अपने कार्यों से देश और समाज में परिवर्तन ला रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। इन विषयों पर जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम है। इसके माध्यम से देशभर में चल रहे नवाचारों, जनआंदोलनों और प्रेरणादायक प्रयासों की जानकारी मिलती है, जो लोगों को समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करती है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |