प्रतापगढः युवती के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
May 29, 2026
प्रतापगढ़। युवती के लापता होने को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जिले में तहसील क्षेत्र में उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस मई को दोपहर करीब एक बजे उसकी अठारह वर्षीया पुत्री बिना बताए घर से कही चली गयी। खोजबीन के दौरान अटठाईस मई को पीड़ित परिवार को जानकारी हुई कि पूरे आधार पिंडारिया गंाव निवासी आकाश पुत्र भगत सरोज शादी का झांसा देकर पीड़िता की पुत्री को लेकर कहीं चला गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

.jpg)