Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दूध के लिए रो रहा था बच्चा, पिता ने पटककर की हत्या


शहर के पवई इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूध के लिए रोने पर एक पिता ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बच्चा मुख्य रूप से आहार में दूध ही लेता था। आरोपी की शराब पीने की आदत की वजह से पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके चली गई थी। बच्चा अपने पिता के साथ था और भूख लगने पर वह दूध के लिए रो रहा था। इस दौरान पिता ने उसे दरवाजे पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मुंबई के पवई इलाके में चार वर्षीय बेटे की उसके पिता द्वारा हत्या किए जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि दूध के लिए रो रहे बच्चे पर गुस्सा होकर पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने बच्चे को दरवाजे पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पवई पुलिस ने आरोपी पिता राजेश सिंह (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है। पत्नी करीब 14 दिन पहले अपने मायके चली गई थी।

जानकारी के मुताबिक दंपति का इकलौता बेटा यश एक स्पेशल चाइल्ड था। वह आहार के तौर पर मुख्य रूप से दूध ही लेता था। घटना के समय घर में केवल राजेश और यश मौजूद थे। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 5 बजे पवई के गौतमनगर इलाके में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर चोट लगने से फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। इस बीच, पवई पुलिस ने आरोपी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 1 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। घटना के बाद राजेश अपनी बहन के घर गया और उसे बताया कि उसने अपने बेटे की पिटाई की है। इसके बाद उसकी बहन तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बाद में पवई पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |