Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिस्तर पर खाना खाने की आदत सब कुछ कर देती है खराब, बनती है ग्रह दोष और बड़ी मुसीबतों का कारण


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग आराम से बिस्तर पर भोजन करना पसंद करते हैं। बेड पर बैठकर मोबाइल या टीवी पर अपने पसंदीदा वेब शो या फिल्म देखते हुए लंच और डिनर करना कई लोगों की रोजमर्रा की आदत बनती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इस आदत को शुभ नहीं माना गया है। अगर जानते हुए भी आप ऐसा करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आदत है बदल डालो (Aadat Hai Badal Dalo) में आज हम जानेंगे कि कैसे इस वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु अनुसार, घर का हर स्थान किसी विशेष ऊर्जा से जुड़ा होता है। बिस्तर को आराम, नींद और मानसिक शांति का स्थान माना गया है, जबकि भोजन करने के लिए अलग जगह निर्धारित की जाती है। खाना और आराम, ये दोनों क्रियाएं एक जगह करना गलत माना गया है। जब व्यक्ति बिस्तर पर बैठकर खाना खाता है तो इन दोनों ऊर्जाओं का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी है। इसलिए भोजन हमेशा साफ और सकारात्मक माहौल में करना चाहिए। मान्यता है कि लगातार बिस्तर पर खाना खाने से चंद्रमा और शुक्र ग्रह कमजोर हो सकते हैं। ये ग्रह मानसिक शांति, सुख और रिश्तों के संतुलन से जुड़े माने जाते हैं।

वहीं, ज्योतिषाचार्यों की माने तो जो लोग रोज बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं, उनमें आलस्य और मानसिक भ्रम बढ़ सकता है। खासकर खाना खाते समय मोबाइल या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर व्यक्ति की एकाग्रता और मानसिक ऊर्जा पर पड़ता है। इससे नींद की समस्या और चिड़चिड़ापन भी बढ़ता है।

शास्त्रों में अन्न का संबंध मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में भोजन का अनादर या गलत स्थान पर भोजन करना आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। मान्यता है कि इससे घर में अचानक खर्च बढ़ने लगते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार भोजन हमेशा डाइनिंग टेबल या स्वच्छ स्थान पर बैठकर करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, मानसिक शांति और पारिवारिक सामंजस्य भी बेहतर होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |