Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द आंदोलन किया जाएगा-क्षत्रिय करणी सेना


उत्तराखड । क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने आज जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिखाई अपनी ताकत शुभम सिंह ठाकुर ने बताया की काफी थाने ऐसे है जहाँ पीड़ित की सुनवाई नहीं होती कई दिनों तक पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की जाती । जिसको लेकर करणी सेना ने विरोध किया व अपनी ताकत दिखाई । अटकले तो ये लगाई जा रही है कि शुभम ठाकुर कैंट विधानसभा से विधायक की दावेदारी कर रहे है जिसको लेकर आज उन्होंने अपनी ताकत बाकी पार्टियो को दिखाई और साफ तौर पर ये बता दिया कि कैंट विधानसभा का युवा करणी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है जिसको लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला । व शासन प्रशासन भी आज इतनी बारिश होने के बावजूद भी बेब्स नजर आया । शुभम ठाकुर ने बताया कि करणी सेना हर तरह से युवाओं के साथ खड़ी है अगर जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री करणी सेना के नपद अधिकारियों से ने मिलते और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द आंदोलन किया जाएगा । जिसने पूरे देश से करणी सैनिक एकत्र होंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |