Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नीट पेपर की दोबारा परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक


नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज है। सीबीआई से लेकर लोकल पुलिस तक आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इस बीच, NEET (UG) के दोबारा परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गुरवार देर शाम हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोबारा से NEET (UG) परीक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई है। शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर यह बैठक एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद हुई है। 3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की रणनीति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को पूछताछ के लिए गुरुवार को सीबीआई की 7 दिन की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने इसी के साथ टिप्पणी की कि इन आरोपों से संकेत मिलता है कि परीक्षा के गोपनीय प्रश्न पत्रों को लीक करने और आर्थिक लाभ के लिए प्रसारित करने में एक 'संगठित गिरोह' की भूमिका थी।

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने संघीय एजेंसी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें यश यादव, मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और शुभम मधुकर खैरनार को सात दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |