Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें- समाजवादी पार्टी


सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह महज 38 साल के थे और उन्हें मृत अवस्था में ही लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था। बता दें कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक यादव की मौत पर सपा परिवार में शोक की लहर है। सपा में जो भी प्रतीक की मौत की खबर सुन रहा है, वह हॉस्पिटल की ओर जा रहा है। प्रतीक यादव की मौत पर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रतीक के निधन पर शोक जताया और कहा, "प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"

मिली जानकारी प्रतीक यादव तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें लंग्स की समस्या थी और उनके लंग्स में क्लॉट था , जिसका वह मेदांता में इलाज करवा रहे थे। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रतीक की असली वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम 4 डॉक्टरों की टीम करेगी और उसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। पोस्टमार्टम KGMU में होगा।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव का प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में कोई रुझान नहीं था। वह बिजनेस और फिटनेस के लिए दीवाने थे। उनका कार कलेक्शन भी गजब का था और उन्हें कारों का बहुत शौक था। प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |