लखनऊ। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के आह्वान के क्रम में शुक्रवार को डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर अस्पताल द्वारा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की सराहनीय पहल की गई।
डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव प्रातः मेट्रो सेवा का उपयोग करते हुए के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे तथा वहां से रिक्शा द्वारा अस्पताल आए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का जो संदेश दिया गया है, उसका पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रतिदिन प्रातःकाल सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए ही अस्पताल आने का प्रयास करेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए तथा अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित हों।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

