प्रतापगढः पुरूषोत्तम माह के पहले दिन घुइसरनाथधाम समेत शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
May 17, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। पुरूषोत्तम मास के पहले दिन बाबा घुइसरनाथ धाम समेत अंचल के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जुटी दिखी। बाबा घुइसरनाथ धाम में हर हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। पुरूषोत्तम मास के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में रूद्राभिषेक पर रोक भी लगाई गयी है। श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर धाम में मौजूद संत महात्माओं को भोजन इत्यादि भी कराया। वहीं सई पार बाबा बूढ़ेश्वर नाथ धाम तथा तिना चितरी स्थित बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन पूजन में रमें देखा गया। लालगंज नगर की बाजार में भी मंदिरों में पुरूषोत्तम माह के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। आज पुरूषोत्तम माह के पहले सोमवार को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना भी आंकी गयी है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन को तैयारियों के बाबत धाम में मसक्कत करते देखा गया।

.jpg)