शाहगंज पुलिस चैकी/सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शाहगंज पुलिस चैकी के बगल स्थित शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाद शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस विशाल भंडारे का आयोजन शिव टेंडर्स कंपनी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और का प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन में मुख्य आयोजक सुनील कसौधन नीलांशु कसौधन लालजी कसौधन सूरज कुमार शर्मा रवि विपत्ति निर्मल तिवारी समेत समिति के दर्जनों सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। शाम तक भंडारा चलता रहा।

