Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जीजीआईसी में समर कैंप का पांचवां दिन, छात्राओं ने जाने स्थानीय नायक


अमेठी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन सोमवार को छात्राओं को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और प्रतिष्ठित कलाकारों के जीवन से रूबरू कराया गया।  कार्यक्रम में वीडियो, लघु कहानी और पोस्टर जैसी विधाओं के माध्यम से छात्राओं को प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने की। इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। समर कैंप का जिला समन्वयक श्री विकास सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को स्थानीय गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। श्री सिंह ने छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश व समाज के लिए कार्य करने का संदेश दिया।  प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें अपनी संस्कृति व इतिहास से जोड़ना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |