Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जनपद में ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए हैं निर्देश! जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को पत्र किया प्रेषित


हरिद्वार। नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जनपद में ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को पत्र जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी करते हुए  निर्देश दिए हैं कि  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक सप्ताह अनुपालन आख्या फोटो सहित जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए है  तथा जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु तत्काल विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियो को नोडल अधिकारी नामित करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु ष्विकास खण्ड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कमेटीष् का गठन करते हुए उच्च न्यायालय के  निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने  परियोजना प्रबंधक स्वजलध्नोडल अधिकारी स्वच्छता को निर्देश दिए हैं कि ठोस अपशिष्ट  के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विकास खण्डों से समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त सूचनाओं को संग्रहित कर सप्ताहिक रिपोर्ट तैयार की जानी है तथा जनपद के सभी विकास खण्डों से प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्राप्त करते हुए रिपोर्ट को प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में प्रस्तुत  करने के निर्देश दिए गए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |