Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: महंगाई और बिजली बिलों मे लूट के खिलाफ गरजे सपाई! सड़क हादसों पर दी आंदोलन की चेतावनी


छिबरामऊ /कन्नौज। समाजवादी व्यापार सभा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को व्यापार सभा जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे बढ़ती महंगाई घरेलू गैस की कीमतों मे उछाल और बिजली बिलों मे हो रही कथित श्लूटश् को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार सभा जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान समय मे आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा ष्सपा शासन मे किसान व्यापारी और युवाओं के लिए जो ऐतिहासिक कार्य हुए थे जनता आज भी उन्हें याद कर रही है।ष्

नगर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रियतेश सिंह ने कहा कि सड़कों पर बने दोषपूर्ण डिवाइडरों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क चैड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ और डिवाइडरों की समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो व्यापार सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बैठक मे मौजूद सभी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर मे कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव मे समाजवादी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंद यादव अरविंद गुप्ता अवनीश गुप्ता दीपक वर्मा रामकुमार सोनू प्रदीप सहित भारी संख्या मे संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |