Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: रेल लाइन की मांग को लेकर शुरू हुई मुहिम, प्रधानमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र


शाहबाद। क्षेत्र में रेल लाइन की मांग को लेकर अब जनआंदोलन की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित कश्यप ने प्रधानमंत्री  को पत्र लिखकर शाहबाद क्षेत्र में रेल लाइन बिछाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखने की मुहिम भी शुरू कर दी गई है।सोमवार की शाम मीडिया ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुमित कश्यप ने कहा कि शाहबाद क्षेत्र लंबे समय से रेल सुविधा से वंचित है। रेल लाइन न होने के कारण क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि शाहबाद में रेल लाइन की सुविधा मिलती है तो इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। सुमित कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजे गए पत्र में शाहबाद क्षेत्र की समस्याओं और रेल लाइन की आवश्यकता का विस्तार से उल्लेख किया गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों से भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की गई है ताकि सरकार तक क्षेत्र की आवाज मजबूती से पहुंच सके। मीडिया ऑफिस में शुरू हुई इस मुहिम में कई पत्रकार और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शाहबाद में रेल लाइन की मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि रेल सुविधा मिलने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सुमित कश्यप ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागों से मिलकर भी क्षेत्र की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहबाद के विकास के लिए रेल लाइन बेहद जरूरी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |