Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट


भोपाल में नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बेहद गंभीरता से लिया है. मीडिया में आई खबरों पर खुद संज्ञान लेते हुए आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ट्विशा शर्मा की शादी को अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए थे कि संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. ट्विशा के परिवार वालों ने उनके पति समार्थ सिंह और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर जांच करने को कहा है. आयोग ने 7 दिनों के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' मांगी है, जिसमें मुख्य रूप से इन बातों की जानकारी देने को कहा गया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. आयोग का साफ कहना है कि महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या प्रभाव का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून के मुताबिक दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |