Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बीकेटी तहसील दिवस में वकीलों ने अभद्रता का अधिकारी पर लगाया आरोप, लखनऊ में 709 शिकायतें आई, निस्तारण के आदेश


लखनऊ। लखनऊ जिले में शनिवार को पांचों तहसीलों पर संपूर्ण तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ। लखनऊ जिला अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह,एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ने मलिहाबाद तहसील दिवस में जनता की सुनी समस्याएं निस्तारण के लिए आदेश दिए। बख्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस के दौरान हंगामा हो गया, जहां अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई, इस कारण करीब एक घंटे तक सामाधान दिवस नहीं हो पाया। तहसली के वकीलों ने अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। बीकेटी तहसील समाधान दिवस पर 169 शिकायत में से महज 41 शिकायतों का निस्तारण हो पाया। बीकेटी तहसीलदार के नेतृत्व में समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गई। वहीं मलिहाबाद तहसील में डीएम लखनऊ ने जनसुनवाई करते हुए 146 शिकायतों की सुनवाई की। जिसमें 58 का शिकायतों का डीएम ने तत्काल निराकरण कर दिया। लखनऊ शहर की पांच तहसीलों में 709 मामलें सामने आए है। वहीं पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 709 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 167 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष मामलों का तय समय सीमा के अंदर सुनवाई करें। जिलाधिकारी विखाश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में विधिक प्रक्रिया का पालन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फोन कर फीडबैक लिया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |