Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः जनपद में घरेलू गैस एवं ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सुचारू! 690 सिलेंडरों का वितरण


उत्तराखड । जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।

इण्डेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा नुमाईसखेत एवं भैरूचैवट्टा क्षेत्र में 271 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। कपकोट इण्डेन गैस सर्विस द्वारा सन, अनर्सा, देवलचैड़ा एवं ब्लॉक क्षेत्र में 234 सिलेंडर वितरित किए जा रहे है। वहीं काण्डा इण्डेन गैस सर्विस द्वारा काण्डा बाजार एवं नरगोली क्षेत्र में 100 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा गरुड़, लोबांज, चैरा, चाय फैक्ट्री एवं कौसानी भतड़िया क्षेत्र में 85 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसके अतिरिक्त जनपद के 14 पेट्रोल पंपों पर 97,059 लीटर डीजल एवं 79,637 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जिससे ईंधन आपूर्ति व्यवस्था भी सामान्य बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |