Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

व्यापारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट, रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से कर दी 5 राउंड फायरिंग


गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के नेहरूनगर इलाके में 27 मई 2026 को एक जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड डिप्टी एसपी (DySP) अशोक सिंह चौहान द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 5 राउंड फायरिंग की गई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अहमदाबाद की सैटेलाइट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूर्व अधिकारी, उनके बेटे और बेटी को हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद नेहरूनगर बस स्टैंड के पास स्थित करीब 5 बीघा की एक कीमती जमीन को लेकर है। रिटायर्ड DySP अशोक सिंह चौहान इस जमीन पर अपना कब्जा होने का दावा करते थे। उन्होंने हितेष भारवाड़िया और अमित पटेल नामक व्यापारियों के साथ एक समझौता करार करके यह जगह किराये पर दी थी। व्यापारियों ने उस जमीन पर अस्थायी स्टॉल (नेहरूनगर पथारा बाजार) बनाकर उन्हें आगे अन्य लोगों को किराये पर दे दिया था। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने बिना अनुमति के बने इन स्टॉलों को हटाने का नोटिस जारी कर दिया। एएमसी की आपत्ति के बाद व्यापारियों ने अशोक सिंह चौहान से जमीन के असली दस्तावेज मांगे। जब चौहान दस्तावेज नहीं दे पाए, तो व्यापारियों ने किराया देना बंद कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव कोर्ट तक पहुंच गया।

घटना वाले दिन अशोक सिंह चौहान के दो बेटे और बेटी पहले विवादित स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद व्यापारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसके कुछ ही देर बाद रिटायर्ड DySP अशोक सिंह चौहान अपनी लक्जरी कार से वहां पहुंचे। उनके पास उनकी लाइसेंसी पिस्तौल थी। गुस्से में आकर उन्होंने व्यापारियों को डराने के लिए पहले जमीन और हवा में 3 राउंड फायर किए। इसके बाद उन्होंने सीधे शिकायतकर्ता अमित पटेल और उनके साथियों पर 2 और राउंड फायर झोंक दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |