Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अंशुमान पुष्कर और महवश ने हिंदी जी5 पर रिलीज होने वाली सीरीज सतरंगी! बदले का खेल से पहले लखनऊ का दौरा किया


लखनऊ। अभिनेता अंशुमान पुष्कर और महवश अपनी आने वाली हिंदी जी5 ओरिजिनल सीरीज सतरंगी दृ बदले का खेल के प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। सीरीज की रंगीन दुनिया को दर्शाने के लिए कलाकारों ने शो में दिखाए गए खास टेंपो को फिर से तैयार किया और उसके साथ एक खास फोटोशूट किया। यह टेंपो शहर की सड़कों पर घूमता नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। कलाकारों ने लखनऊ की संस्कृति और माहौल का भी आनंद लिया और 22 मई 2026 को हिंदी जी5 पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ाई।

सतरंगी दृ बदले का खेल की कहानी ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह बदले, सत्ता, वफादारी और संघर्ष की एक दमदार कहानी है। गहन ड्रामा, संबंधों की जटिल परतों और भावनाओं से भरपूर यह सीरीज दिखाती है कि पृष्ठभूमि और छल से भरी दुनिया में निजी दुश्मन कैसे सही और गलत के बीच की सीमाओं को धुंधला कर देती है।अंशुमान पुष्कर ने इस दौरे के बारे में बात करते हुए कहा, “लखनऊ की खूबसूरती और यहां के लोगों का अपनापन बेमिसाल है। यहां हमें जो प्यार और उत्साह मिला, वह सच में बेहद शानदार रहा। शहर में सतरंगी दृ बदले का खेल के टेम्पो को दोबारा तैयार करना हमारे लिए बहुत मजेदार और यादगार अनुभव था। यहां के लोगों की ऊर्जा और उत्साह ने हमें इस कहानी को हिंदी जी5 के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।”

अभिनेत्री महवश ने कहा, “मैं पहले भी लखनऊ आ चुकी हूं, और इस शहर से जो प्यार मिलता है, वह शायद किसी और शहर में नहीं मिल सकता। यहां के लोग, यहां की संस्कृति और यहां की तहजीब दिल को छू जाती है। पूरे टेंपो फोटोशूट ने सतरंगी दृ बदले का खेल की भावना को बेहद खूबसूरती और जीवंत अंदाज में सामने ला दिया। लखनऊ में अपने फैंस से मिलने मेरे लिए ऐसा अनुभव रहा, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। यादगार पल कैद करने से लेकर लोगों को शो के माहौल से तुरंत जुड़ते देखना बहुत ही भावुक और खास अनुभव था। अब मैं बेसब्री से 22 मई का इंतजार कर रही हूं, जब दर्शक इस रोमांचक कहानी को देख पाएंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |