Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को वजन घटाने के लिए रोजाना कितने कदम चलना चाहिए?! शोध में खुलासा


किसी भी उम्र में वजन कम करना काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन 50 साल की उम्र में यह और भी मुश्किल हो सकता है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, 40 से 59 साल की उम्र के लोगों में कम या अधिक उम्र के लोगों की तुलना में मोटापे की दर सबसे ज्यादा है। 50 वर्ष की आयु के लगभग 44% लोग मोटापे से पीड़ित हैं। "50 की उम्र में वजन कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, मुख्य रूप से उम्र बढ़ने से जुड़े हार्मोनल, मांसपेशियों और चयापचय संबंधी परिवर्तनों के कारण ये दिक्कतें हो सकती है। हाल ही में वैज्ञानिक पत्रिका इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि 50 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं मोटापे से ग्रसित हैं।

मोडेना और रेगियो एमिलिया विश्वविद्यालय (इटली) के नेतृत्व में किए गए इस विश्लेषण में ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के 3,758 प्रतिभागियों पर किए गए 14 परीक्षण शामिल थे, जिनकी औसत आयु 53 वर्ष और औसत बीएमआई 31 किलोग्राम/ वर्ग मीटर (मोटापा) था। ऐसे में वजन घटाने के लिए महिलाएं रोजाना वॉक करती हैं। लेकिन एक सवाल यहां खड़ा होता है कि 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को रोजाना कितने कदम चलने चाहिए। यहां हम बताने जा रहे हैं कि 50 की उम्र पार कर चुकीं महिलाएं रोजाना कितने कदम चलें।

रिसर्च के मुताबिक 50 साल की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को रोजाना लगभग 8,500 कदम चलना चाहिए। रोजाना इतने स्टेप्स चलकर महिलाएं अपने वजन को तेजी से घटा सकती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोजाना इतने स्टेप्स चलते हैं उनमें वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। शोधकर्ता ये भी बताते हैं कि रोजाना 8500 कदम चलने से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि आपका हार्ट हेल्थ भी बेहतर होता है।

इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |