Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: 2 करोड़ की लागत से बने ट्रांजिष्ट कैम्प मुख्य मार्ग झील -चामुंडा मन्दिर सीसी सड़क का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया लोकार्पण! विधायक अरोरा बोले -झूठे वादे नहीं ईमानदारी से किये गये प्रयास धरातल पर नजर आते है


रुद्रपुर। झील से चामुंडा मन्दिर को जाने वाले मार्ग की विधायक शिव अरोरा ने की कायाकल्प फीता काटकर महत्वपूर्ण मार्ग को जनता को किया समर्पित।विधायक शिव अरोरा के अथक प्रयासों से 15 वर्ष से भी अधिक समय से जर्जर हाल मे पढ़ी झील- चामुंडा मंन्दिर सड़क की बदली तस्वीर।विधायक शिव अरोरा ने इस मार्ग को राज्य योजना से 2 करोड़ की धनराशि से 450 मीटर सीसी सड़क का निर्माण  लोक निर्माण विभाग से करवाने का कार्य किया।

वही यह मार्ग अब बनकर तैयार है कई आंदोलन व आये दिन टुक टुक गिरने से दुर्घटना की खबर सामने आती थी, इसको विधायक शिव अरोड़ा ने अंकुश लगाते हुए इस मार्ग का निर्माण कराया वही यह रुद्रपुर की पहली सड़क है जो व्हाइट टॉपिंग द्वारा निर्मित हुई है मुख्य मार्ग के बनने से झील से लेकर चामुंडा मंदिर तक आने में लगने वाला लंबा जाम समाप्त हुआ वहीं रोड इतनी चैड़ी है कि इस पर बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन बड़े सभी वाहन सुगमता पूर्ण निकल पा रहे हैं। वहीं ट्रांजिष्ट कैंप क्षेत्र में लगने वाला जाम में भी बहुत हद तक कमी आई।

वही विधायक शिव अरोड़ा के ट्रांजिष्ट कैम्प चामुंडा मन्दिर पहुँचने पर कार्यकर्त्ता व स्थानीय लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जगह जगह मार्किट मे लोगो ने फूलमालाओ से स्वागत किया साथ हीं चामुंडा मन्दिर पर आयोजित सभा मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को लड्डू मे तोलाकर मार्ग निर्माण हेतु आभार जताया।

वही स्थानीय पार्षदों व मंडल अध्यक्ष भाजपा द्वारा चांदी का मुकूट पहनाकर विधायक शिव अरोरा का अभिवादन किया।

वही अभूतपूर्व स्वागत को देख विधायक शिव अरोड़ा गदगद नजर आए उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा था। जो राज्य योजना स्वीकृत होकर 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गई थी और यह रोड जो एक शानदार उदाहरण है रुद्रपुर के इतिहास में, जो बनकर तैयार है वहीं इससे पूर्व की बात करें तो इस रोड पर विपक्ष के लोग धन की रोपाई और कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन करते थे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रोड की कितनी बढ़ा आवश्यकता इस क्षेत्र मेहोगी।

इससे पूर्व के जनप्रतिनिधि द्वारा इस मार्ग को लेकर किसी प्रकार की सुध नहीं ली गई जबकि यह ट्रांजिष्ट कैंप को आने वाला मुख्य मार्ग है इस मार्ग का प्रतिदिन हजारों लोग उपयोग करते हैं सिडकुल से जुड़े लोग भी इसी रोड का उपयोग करते हैं निश्चित रूप से इस मार्ग के बनने से आवागमन पहले से बेहतर हुआ और जनाकांक्षाओं के विश्वास पर हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया और यह प्रयास धरातल पर सार्थक होते नजर आ रहे हैं रुद्रपुर क्षेत्र में इसी प्रकार लगातार विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है वह आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास के मुख्य धारा को तेजी से आगे से बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, दिलीप अधिकारी, प्रीत ग्रोवर, अनिल शर्मा, पार्षद एमपी मौर्य, शिवकुमार गंगवार, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, राधेश शर्मा, मुकेश रस्तोगी, शम्मी गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रेमपाल, दीपू रस्तोगी, नन्दलाल, शक्ति सिंह,अनीता श्रीवास्तव,विशाल शील, विजय डे, मदन दिवाकर, डी के गंगवार, प्रदीप राठौर, अखिल विश्वास, रामाधारी गंगवार, सचिन पाठक, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, सुनील यादव, तारक सरकार आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |