Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रात में कूलर के पानी में मिलाएं बस ये 2 चीजें, सुबह तक मिलेगी बर्फीली हवा


गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान इतना बढ़ गया है कि घर के अंदर भी भयंकर गर्मी लग रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन पारा हाई होने के कारण कई बार कूलर भी काम नहीं करता, जिसकी वजह से लोगों को रातों में नींद भी सही से नहीं आ पाती। कूलर चलाने के बाद कमरा ठंडा नहीं होता और उससे गर्म हवा आने लगती है। ऐसी स्थिति में लोग तरह तरह के उपाय ढूंढते हैं। अगर आपका कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा और आप उपाय ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं रात में कूलर में बस ये 2 चीजें डालने से ठंडी ठंडी बर्फीली हवा मिल सकती है।

सामग्री
फिटकरी- 1 छोटा टुकड़ा
नमक और पानी- बर्फ जमाने के लिए
प्लास्टिक की बोतलें- 2

कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए सबसे पहले कूलर में पहले का भरा सारा पानी निकाल दें और टंकी साफ करें। इसके बाद टंकी में फ्रेश पानी भरें और इसके बाद इसमें एक फिटकरी का टुकड़ा डाल दें। फिटकरी पानी की बदबू और अशुद्धियों को दूर करता है। इसके साथ ही ये फ्रेश एयर भी देता है। इसके बाद एक बाल्टी या मग में पानी और नमक का घोल तैयार करें और इस मिश्रण को किसी बोतल में भरकर फ्रिजर में 3-4 घंटे के लिए रख दें। जब बोतल में बर्फ जम जाए तो इसे कूलर में डाल दें। रात को सोने से पहले बोतल को कूलर के पानी में डालने से रात भर आपको बर्फीली हवा मिल सकेगी।
कूलर तभी ठंडी हवा देता है जब इसे ऐसी जगह पर रखा जाए जहां खिड़की हो और खिड़की खुली हो। हवा का फ्लो बेहतर होने से कूलर ठंडी हवा देती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |