Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

खरगे-दिग्विजय से रवनीत सिंह बिट्टू तक, ये 24 सांसद राज्यसभा से होंगे रिटायर

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन सीटों का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं इन सीटों पर कब वोटिंग होगी, किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होगा और कौन-कौन से सांसद रिटायर हो रहे हैं.

राज्यसभा से रिटायर होने वाले सांसदों में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शामिल हैं. इसके अलावा बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है.

राजस्थान में खाली हो रही तीन सीटों में दो बीजेपी (राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू) के पास है, जबकि एक पर कांग्रेस सांसद नीरज डांगी रिटायर हो रहे हैं. सियासी जानकारों की मानें तो राजस्थान विधानसभा में सीटों के गणित के मुताबिक बीजेपी के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट जीतने लायक संख्या है.

एमपी में खाली हो रही 3 सीटों में 2 सीटें भाजपा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन की हैं, जबकि तीसरी सीट कांग्रेस (सीनियर लीडर और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह) के पास है. भाजपा दोनों सीटों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख आ रही है. वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा है.

राज्यसभा का चुनाव इनडायरेक्ट होता है. आसान भाषा में समझें तो राज्यसभा के मेंबर्स का चुनाव जनता नहीं बल्कि विधायक करते हैं. चुनाव हर दो साल में होते हैं, इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर हो जाते हैं. राज्यसभा सीटों में कुल 245 सीटें हैं. इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होता है. वहीं बाकी के 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |