Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: रामपुर चैराहे पर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 20 वाहनों के चालान


शाहबाद। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर के व्यस्त रामपुर चैराहे पर मोर्चा संभाला और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान करीब 20 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

अचानक शुरू हुई पुलिस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग पुलिस चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलकर गलियों से निकलते दिखाई दिए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख भी दी।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर एसआई रमेश यादव, एसआई दिलीप कुमार, एसआई अरविंद दीक्षित, एसआई अतिशय जैन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |