Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आर्म बॉक्सिंग इंडिया राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 2026” का भव्य समापन समारोह संपन्न


लखनऊ। स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में दिनांक 22 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित आर्म बॉक्सिंग इंडिया के “राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर दृ 2026” का भव्य समापन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि  डॉ आनंद किशोर पांडे  निदेशक स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान सर्वसम्मति से आगामी राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी केरल राज्य को प्रदान की गई। इस घोषणा का उपस्थित खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर वेदव्रत बाजपेई  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण आयोजन नासिरुद्दीन के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा, विपिन कुमार, अल्तमस राजा सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, केरल, पंजाब एवं मध्य प्रदेश सहित लगभग 8 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस अभ्यास, मुकाबला रणनीति एवं रेफरी नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा तथा भारतीय आर्म बॉक्सिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक बनेगा।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |