Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः आधार अपडेट में पीलीभीत ने बनाई पहचान, प्रदेश में 15वां स्थान हासिल


पीलीभीत। आधार अपडेट अभियान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत जनपद ने प्रदेश स्तर पर 15वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद प्रशासन ने आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब निःशुल्क किया जा रहा है। इस निर्णय से अभिभावकों को राहत मिलेगी और बच्चों का आधार समय पर अपडेट हो सकेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर आधार पंजीकरण और अपडेट की प्रक्रिया को तेज किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में भी अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का आधार अपडेट कराया जाएगा।

जनता की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डाकघर में आधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां लोग आसानी से आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह उपलब्धि प्रशासन की सक्रियता और डिजिटल सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है। अब लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति का आधार समय पर अपडेट हो और कोई भी नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |